फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After being released from jail, he again posted objectionable posts and was sent to jail.

Shahjahanpur News: जेल से छूटने के बाद फिर कर दी आपत्तिजनक पोस्ट, भेजा जेल

Fri, 21 Nov 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
After being released from jail, he again posted objectionable posts and was sent to jail.
शाहजहांपुर। जेल से छूटकर आए सब्जी मंडी, बहादुरगंज के कृष्ण केशव दीक्षित ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पोस्ट डिलीट कराई। रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे छोटी सब्जी मंडी बहादुरगंज निवासी कृष्ण केशव दीक्षित ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट की। पुलिस की मीडिया सेल ने मामले का संज्ञान लिया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाने लाकर पोस्ट को डिलीट कराया। इसके बाद उपनिरीक्षक प्रमोद प्रसाद ने कृष्ण केशव दीक्षित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी अभी कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटा था। 12 सितंबर को केके दीक्षित के फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सदर थाना गेट पर बवाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई थी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठियां फटकारीं थी। इस बीच भीड़ ने पथराव भी कर दिया था। आधी रात तक बवाल चला था। डीएम-एसपी ने सड़क पर उतारकर बिगड़ते माहौल को संभाला था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed