फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Adorable presentations The children drew applause

मनमोहक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बटोरीं तालियां

Thu, 03 Dec 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Adorable presentations The children drew applause
यूरो किड्स एवं ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ  धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

गांधी भवन में हुए समारोह का शुभारंभ बच्चों ने मां शारदे की वंदना पर भावपूर्ण नृत्य कर किया। इसी कड़ी में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने फिल्मी गीतों पर मनमोहक नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का प्रस्तुतिकरण भी अभिभावकों को खूब भाया। खासतौर डांडिया, सैनोरीटा आदि कार्यक्रम खूब सराहे गए। सेव द गर्ल चाइल्ड नाटक की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि जीएफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अकील अहमद, विशिष्ट अतिथि पुवायां के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रबंधक राहुल गुप्ता के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समापन पर प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य वृद्धि गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में सुनीता, आंचल, गजाला, लीना, शैलजा, इंदु, रुचि, रिचा, आरती, बुशरा, सारा, सबा, सोनिया, मान्या, रमनीत, मोनिका आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed