{"_id":"6abff70ce1c9c9ef57078bae","slug":"aditya-and-shiviran-emerged-as-the-best-runners-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-186357-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आदित्य और शिविरन बने सर्वश्रेष्ठ धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आदित्य और शिविरन बने सर्वश्रेष्ठ धावक
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हथौड़ा स्थित स्टेडियम में दौड़ में शामिल प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आदित्य और शिविरन ने बाजी मारी।
हथौड़ा स्थित खेल स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में तीन किलोमीटर और महिला वर्ग में दो किलोमीटर की दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग की दौड़ में आदित्य ने प्रथम, सोनू ने द्वितीय, करन सक्सेना ने तृतीय स्थान पाया। अंकित, अजय, प्रवीन ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किए।
महिला वर्ग की दो किमी दौड़ में शिविरन ने प्रथम, कावेरी सिंह ने द्वितीय, शिवानी ने तृतीय स्थान पाया। निहारिका, रोशनी देवी, अनमोल ने सांत्वना पुरस्कार पाया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, अनिल कुमार भास्कर, वरिष्ठ खिलाड़ी आनंद कुमार ने पुष्प अर्पित कर किया। रामपाल सक्सेना, प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार सक्सेना, पुनीत मनीषी, शकील अहमद, निशांत कुमार आदि मौजूद रहे।