फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   adarsh got 119th rank

अभावों से जूझते छात्रों के प्रेरणा स्रोत बने आदर्श

Thu, 16 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
adarsh got 119th rank
अभावों से जूझते छात्रों के प्रेरणा स्रोत बने आदर्श 
पढ़ाई से जुड़े संसाधनों की कमी और आर्थिक संकट से जुड़े अभावों की बाधाएं लांघकर गरीब परिवार के बेटे आदर्श कुमार ने जेईई कंपटीशन क्वॉलीफाई करके आदर्श कुमार ने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, अन्य छात्रों के लिए भी किसी प्रेरणास्रोत से कम नहीं हैं। उन्होंने एससी कैटेगरी में ऑल इंडिया लेवल की 119वीं रैंक हासिल करके देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में अपनी सीट पक्की कर ली है। 
विज्ञापन

आदर्श के परिवार की माली हालत को देखते उन्हें गुदड़ी का लाल कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ निवासी आदर्श तीन भाइयों में मंझले हैं। उनके पिता मोरपाल हरिद्वार में मामूली पगार पर प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां अनीता देवी सामान्य ग्रहणी हैं। उच्च शिक्षित परिवार नहीं होने के बावजूद उन्होंने राजकीय इंटर कालेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं क्रमश: 86 व 88 प्रतिशत प्राप्तांकों सहित उत्तीर्ण कीं।
विज्ञापन

कालेज स्तर पर दोनों परीक्षाओं में टॉपर रहे आदर्श परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पिछले साल जेईई कंपटीशन कोचिंग न ले पाने के कारण पास नहीं कर सके। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और स्वयं आठ से दस घंटे पढ़ाई करके दूसरे प्रयास में जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। वह अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और माता-पिता के आशीर्वाद को देते हैं। उनकी सफलता से अभिभूत निगोही स्थित आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डीआर वर्मा ने उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed