फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Actor Rajpal Yadav carried his father bier last rites performed in his native village in Shahjahanpur

UP News: अभिनेता राजपाल यादव ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, पैतृक गांव कुंडरा में हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 25 Jan 2025 12:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 12:34 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कुंडरा गांव में अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग लाल यादव का अंतिम संस्कार किया गया। बीमारी के कारण बृहस्पतिवार की देर रात दिल्ली एम्स में  निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका शव पैतृक गांव कुंडरा लाया गया था। 

विज्ञापन
Actor Rajpal Yadav carried his father bier last rites performed in his native village in Shahjahanpur
पिता की अर्थी को कंधा देते अभिनेता राजपाल यादव व उनके भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग लाल यादव का शनिवार को उनके पैतृक गांव कुंडरा में अंतिम संस्कार किया गया। पिता की अर्थी को कंधा देने के दौरान अभिनेता राजपाल कई बार भावुक हुए। उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव ने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर विशिष्ट जनों सहित तमाम लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


80 वर्षीय नौरंग लाल पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका दिल्ली एम्स में उपचार हो रहा था। बृहस्पतिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कुंडरा लाया गया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद से पूरे गांव में शोक छा गया। आसपास के गांवों से भी तमाम लोग शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा आरंभ हुई, जिसमें कुंडरा सहित आसपास के गांवों और कस्बों से तमाम लोग उमड़ पड़े। पिता की अर्थी को कंधा देने ही बारी आते ही अभिनेता समेत परिवार के अन्य सदस्य फफक पड़े। उनके अंतिम संस्कार में सांसद अरुण कुमार सागर, विधायक चेतराम, पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, सपा नेता ज्योत्सना गौड़, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



Actor Rajpal Yadav carried his father bier last rites performed in his native village in Shahjahanpur
पिता के साथ अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : @rajpalofficial

घर से अंत्येष्टि स्थल तक पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा
अभिनेता राजपाल यादव को हाल ही में मनोरंजन उद्योग से जुड़े स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आदि की तरह धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। इस मामले में अभिनेता ने मुंबई के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई, लेकिन ई-मेल भेजने वाले का अभी सुराग नहीं लग सका है। यही वजह रही कि पिता के अंतिम संस्कार में आए अभिनेता और उनके परिवार समेत अन्य विशिष्ट जनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। उनके घर से लेकर अंत्येष्टि स्थल तक पुलिस का पहरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed