{"_id":"62001ce504dead72250f268d","slug":"action-will-be-taken-against-employees-absent-from-final-training-shahjahanpur-news-bly474700958","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम प्रशिक्षण से गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम प्रशिक्षण से गैरहाजिर कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रविवार को सेंट पॉल्स इंटर कालेज में निर्वाचन कर्मचारियों को ईवीएम संचालन का प्रश
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें रविवार को अवकाश के दिन भी सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज और कैंट क्षेत्र के नालंदा स्कूल में प्रशिक्षण दिया। दो पालियों में प्रशिक्षण के लिए करीब 1200 से अधिक कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन तमाम कर्मचारी गैरहाजिर रहे। प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन कार्मिक)/सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने चेतावनी दी है कि जो कर्मचारी अंतिम बार के फाइनल प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बीच, 1298 निर्वाचन कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
पुवायां विधानसभा क्षेत्र की सामान्य प्रेेक्षक मीनाक्षी सिंह ने सेंट पॉल्स कालेज में चल रहे द्वितीय सत्र के प्रशिक्षण का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे निर्वाचन कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देश से अवगत कराया। उन्होंने 14 फरवरी को मतदान से पहले बूथ पर मॉक पोल और सीआरसी की प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से पालन कराने पर जोर दिया। सीडीओ समेत जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, प्रेक्षक के लाइजनिंग अधिकारी/डूडा के परियोजना अधिकारी अतुल पाठक आदि मौजूद रहे।
प्रशिक्षण में शामिल 1298 कर्मचारियों ने सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज प्रशिक्षण केंद्र परिसर में बनाए ग फैसिलिटेशन सेंटर पर पोस्टल बैलेट से मतदान किया। पोस्टल बैलेट प्रभारी के अनुसार आज कटरा विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र के लिए 157, जलालाबाद में 156, तिलहर मेें 129, पुवायां में 128, शाहजहांपुर शहर में 567 और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 कर्मचारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन
बताया कि आज हुए मतदान को मिलाकर अब तक कुल 2473 कर्मचारी मतदान कर चुके हैं। इनमें पोस्टल बैलेट से कटरा विधानसभा क्षेत्र में 324, जलालाबाद में 304, तिलहर में 368, पुवायां में 255, शाहजहांपुर शहर में 1083 और ददरौल विधानसभा क्षेत्र में 341 कर्मचारी शामिल हैं, जिन्होंने मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली।