फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   action against Shops

साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने पर दस दुकानदारों के चालान

Mon, 02 Aug 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
action against Shops
शाहजहांपुर। कोरोना कर्फ्यू के तहत दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बावजूद रोजा अड्डे, आदर्श नगर और चर्च कॉलोनी में दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकानें खोले थे। ठेले पर लोग सब्जी और फल भी बेच रहे थे। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने दुकानें बंद कराने के लिए तीन टीमें बनाकर अलग-अलग बाजार में भेजी। ऐसे में कोविड-19 का उल्लंघन कर रहे दस दुकानदारों के चालान किए गए। जिनसे दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। हालांकि कई दुकानदार ऐसे थे जिनको पुलिस की कार्रवाई के बारे में पहले से जानकारी हो गई थी। इसकी वजह से पुलिस के पहुंचने से पहले वे दुकान का शटर गिराकर खिसक लिए। पुलिस ने गली-कूंचों में खुली छोटी-छोटी दुकानों को भी बंद करा दिया । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed