{"_id":"60aff2c78ebc3e2c1b52e374","slug":"acident-shahjahanpur-news-bly4478947151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार से आ रही निजी बस की टक्कर से बाइक में बैठी बरीशा बेगम (22) नीचे गिर गईं और बस उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मायके वालों ने हादसे से इनकार कर करते हुए पति समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। निगोही थाना क्षेत्र के गांव लोहरगवां निवासी अफसर शाह, उनकी बीवी बरीशा बेगम व अफसर शाह का भांजा नासिर दो बाइकों से अपनी ससुराल सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव नगरा बलेटू गए थे।
दो दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे दोनों बाइकों से वे लोग अपने गांव लौट रहे थे। भांजे नासिर की बाइक पर बरीशा बेगम बैठी हुईं थीं। कोरोकुइयां नहर मार्ग से होते हुए निगोही-पुवायां मार्ग पर एक परचून की दुकान के सामने पीछे से तेज गति से आ रही बस ने नासिर की बाइक को टक्कर मार दी।
पीछे बैठी बरीशा बेगम बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं। बस बरीशा को कुचलते हुए निकल गई। बाइक चला रहा नासिर बाइक सहित थोड़ा आगे जाकर गिर गया। हादसे के बाद भीड़ ने बस रोकने की कोशिश की तो चालक बस छोड़कर भाग गया। बरीशा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद सूचना पाकर निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पहुंचे और महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को टेंपो में लदवा दिया। तभी वहां आसपास के लोगों की भीड़ आ गई। भीड़ में शामिल लोगों का कहना था कि चालक को गिरफ्तार किया जाएगा तब पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर भीड़ को शांत किया। वहीं बाद में मौके पर पहुंचे बरीशा के मायके वालों ने दहेज में बुलेट बाइक, तीन लाख रुपये न दिए जाने पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ बस के सामने पत्नी को फेंककर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाई रफी मोहम्मद ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने अपनी बहन बरीशा का निकाह निगोही थाना क्षेत्र के गांव लोहरगवां निवासी असगर शाह के पुत्र अफसर शाह के साथ किया था। बरीशा के ससुराल वाले दहेज मांगते थे और उसका उत्पीड़न करते थे। उसकी बहन की बस से कुचलकर हत्या की गई है। निगोही पुलिस ने उसकी तहरीर नहीं ली और उसे थाने से भगा दिया। रफी ने बताया कि वह एसपी से मिलकर न्याय की गुहार करेगा।
--
हादसे के बाद भड़के दुकानदार, पुलिस से हुई नोकझोंक
निगोही। बृहस्पतिवार को पुवायां-निगोही मार्ग पर हादसे में बाइक सवार महिला की मौत होने से आसपास के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाने पहुंची निगोही पुलिस से लोगों की जमकर कहासुनी हुई। लोगों का कहना था कि तेज रफ्तार से निजी बसें चलने से आए दिन हादसे होते हैं।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार से दुकानदारों की जमकर बहस हुई थी। दुकानदारों का कहना था कि यहां से दिल्ली को जाने वाली प्राइवेट बसें बहुत तेज रफ्तार से और लापरवाही से निकलती हैं। इसी वजह से हर वक्त हादसे का अंदेशा बना रहता है। महिला की मौत से नाराज लोग बस चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बमुश्किल समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में प्राइवेट बस चालक मुनीश निवासी सुभाष नगर जिला बरेली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
-
प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मारी थी जिसमें महिला की मौत हुई है। बस चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दहेज के आरोप जैसी कोई तहरीर थाने पर नहीं आई है। तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर भी जांच की जाएगी।
-अरविंद कुमार, सीओ सदर