{"_id":"6984d86d3a2d603b030abc02","slug":"acid-thrown-on-youth-accused-of-molestation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-164800-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छेड़खानी के आरोपी युवक पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छेड़खानी के आरोपी युवक पर फेंका तेजाब
Thu, 05 Feb 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दृगपाल पर बृहस्पतिवार को तेजाब फेंक दिया गया। पीड़ित को सीएचसी लाया गया, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उस महिला के खिलाफ तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है जिसने कुछ साल पहले दृगपाल के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दृगपाल की मां नन्हीं देवी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनका पुत्र गांव में कहीं जा रहा था। इस बीच एक महिला रंजिश में गाली-गलौज करने लगी। बेटे ने विरोध किया तो महिला ने चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। बेटे के चेहरे पर तेज जलन होने लगी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दृगपाल को लेकर सीएचसी आ गए।
सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, महिला ने खुद का फंसाने का आरोप लगाते हुए झूठी तहरीर देने की बात कही है। पुलिस महिला को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि युवक की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
महिला ने पांच साल पहले दर्ज कराई थी रिपोर्ट
महिला ने 13 अक्तूबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दृगपाल उससे कई बार छेड़खानी कर चुका है। दृगपाल ने खेत पर उन्हें गलत नीयत से पकड़ लिया था। 12 अक्तूबर 2021 को दृगपाल उनके घर में घुस आया था और तमंचा तानकर छत पर ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर परिजन आए तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद आरोपी और उनके परिजनों ने तमंचा, लाठी लेकर घर में घुसकर गाली-गलौज की थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।