फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accused tied the manager to a pole and beat him for two hours in Shahjahanpur

मैनेजर हत्याकांड: शिवम को दो घंटे तक पीटा, शरीर पर मिले बर्बरता के निशान; सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Fri, 14 Apr 2023 12:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Apr 2023 12:26 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम को कन्हैया हौजरी के गोदाम में खंभे से बांधकर दो घंटे तक पीटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 11 जगह चोट के निशान आए हैं, जो उसके साथ हुई बर्बरता की कहानी बयां कर रहे हैं। 

विज्ञापन
accused tied the manager to a pole and beat him for two hours in Shahjahanpur
शिवम को पोल से बांधकर पीटा गया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम जौहरी के साथ आरोपियों ने बर्बरता की हदें पार कर दी थीं। कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता व अन्य आरोपियों ने पोल से बांधने के बाद शिवम को दो घंटे तक फाइबर के पाइप और डंडे से पीटा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 11 जगह चोट के निशान आए हैं। 

विज्ञापन


कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता ने कपड़े की गांठों को कारोबारियों तक पहुंचाने के लिए सूरी ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी से अनुबंध कर रखा था। सर्दी के समय भेजे गए माल का हिसाब होली पर किया तो उसके मुनाफे में कमी देखकर चोरी का शक जाहिर किया गया था। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- मैनेजर हत्याकांड: ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक समेत चार गिरफ्तार, आरोपियों पर होगी रासुका की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों पर शक जताया गया था। इसी वजह से शिवम को कन्हैया हौजरी के गोदाम में बुलाकर बांधकर पीटा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें शिवम खंभे से बंधा दिखाई दे रहा है। एक युवक उस पर डंडे बरसा रहा है, अन्य आरोपी बैठे दिखाई दे रहे हैं। 

दूसरे कर्मचारी से शिवम को बुलवाया था 

एसपी एस.आनंद के मुताबिक, 11 अप्रैल को शिवम की बातचीत ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी से हुई थी। बंकिम ने अन्य कर्मचारी कुणाल को फोन कर शिवम जौहरी को कन्हैया हौजरी लाने को कहा था। शिवम जौहरी कुणाल के साथ कन्हैया हौजरी पहुंच गया। पीछे से बंकिम भी आ गया था। 

शिवम जौहरी को लिफ्ट से चौथी मंजिल पर भेजा गया था। लिफ्ट से ही उसकी पिटाई शुरू कर दी गई थी। चौथी मंजिल पर लाकर उसे लोहे के खंभे से बांधकर प्लास्टिक और लकड़ी के डंडे से दो से ढाई घंटे तक खूब पीटा। 

घटना के दौरान ये लोग थे मौजूद 

पूरे घटनाक्रम के दौरान कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता, बंकिम सूरी, नीरज का रिश्तेदार शिवम गुप्ता, गोविंद, राघव व हौजरी पर कार्यरत नदीम, प्रदीप, राहुल, सुमित, फरीद, आशीष, रजत, नईम उर्फ गुड्डू आदि मौजूद थे।

बंकिम सूरी समेत चार गिरफ्तार 

शिवम के पिता अधीश जौहरी की तहरीर पर पुलिस ने कन्हैया हौजरी के मालिक नीरज गुप्ता, ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी, कुणाल अरोरा, शिवम गुप्ता, केशव और नीरज गुप्ता के एकाउंटेंट समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बंकिम सूरी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed