{"_id":"6220d3463b0046049c6bfeb3","slug":"accused-father-was-raping-minor-daughter-in-shahjahanpur-for-a-year-report-filed-under-pocso-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: शाहजहांपुर में नाबालिग बेटी से एक साल से दुष्कर्म कर रहा था आरोपी पिता, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते शर्मसार: शाहजहांपुर में नाबालिग बेटी से एक साल से दुष्कर्म कर रहा था आरोपी पिता, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
Thu, 03 Mar 2022 08:10 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:10 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, किशोरी काफी सहमी हुई थी। काफी समझाने बुझाने के बाद किशोरी (13) ने बताया कि उसका पिता (42) डरा-धमकाकर पिछले करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद में बुधवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि एक पिता अपनी बेटी से मारपीट करते हुए जबरदस्ती कर रहा है। गांव पहुंची पुलिस रात में आरोपी पिता को पकड़कर थाने ले आई, लेकिन वह गुमराह करता रहा।
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस ने किशोरी को थाने लाकर उससे जानकारी की तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, किशोरी काफी सहमी हुई थी। काफी समझाने बुझाने के बाद किशोरी (13) ने बताया कि उसका पिता (42) डरा-धमकाकर पिछले करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। डर के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन
पीड़िता की मां कई साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। जलालाबाद सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म की बात कबूल की है। किशोरी के बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी शातिर अपराधी भी है। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन