फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accusation of abetment to suicide against two people including dance coaching operator

Shahjahanpur News: डांस कोचिंग संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Fri, 29 Sep 2023 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accusation of abetment to suicide against two people including dance coaching operator
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग में तैनात चालक की पुत्री के आत्महत्या करने के मामले में उसके भाई ने एसपी को पत्र देकर डांस कोचिंग संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में चालक के भाई का कहना है कि 23 सितंबर को भतीजी ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी थी। युवती के भाई ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि भतीजी का मोबाइल चेक करने पर उसे कुछ जानकारी मिली है।
विज्ञापन

वह एक डांस कोचिंग में जाती थी। यहां संचालक समेत एक अन्य युवक ने उसका उत्पीड़न किया। इसके पर्याप्त साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। उनके शोषण से तंग आकर ही भतीजी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। चालक के भाई ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर आरसी मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed