{"_id":"6185864e1ca7c8329a33ddd4","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly465195887","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही के पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही के पिता-पुत्री की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हापुड़ बाईपास पर बृहस्पतिवार सुबह बाइक पर दिवाली मनाने घर आ रहे एक परिवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पिता और उनकी पुत्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। शुक्रवार को दोनों के शव घर लाए गए तो कोहराम मच गया।
निगोही कस्बे के रहने वाले राजीव अवस्थी (35) नोएडा के सेक्टर 63 के विजयनगर में अपने परिवार के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे वह दीपावली पर्व मनाने के लिए पत्नी रानी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ बाइक पर घर आ रहे थे। राजीव रास्ते में हापुड़ बाईपास पर पहुंचे होंगे। तभी उनकी बाइक में परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे राजीव अवस्थी (35) और उनकी बेटी संध्या (11) की मौके पर मौत हो गई। बाइक के पीछे बैैठी राजीव की पत्नी रानी, सात वर्षीय बेटी भावना और पांच वर्षीय बेटा नैतिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हापुड़ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह राजीव और उनकी बेटी संध्या के शव और घायलों को निगोही कस्बा स्थित घर लाया गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी राजीव के घर पहुंच गए। जहां दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इलाज के दौरान युवक की मौत
निगोही। निगोही थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेहरा चौड़ेहरी निवासी मनोज मौर्य 27 अक्तूबर को रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर शाहजहांपुर से अपने घर लौट रहे थे। उनका 26 वर्षीय पुत्र आदेश कुमार बाइक पर पीछे बैठा था। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के निगोही थाना क्षेत्र के गांव सतवां खुर्द के निकट लाल पेट्रोल पंप के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। मनोज और बेटा आदेश कुमार बाइक सहित मार्ग पर जा गिरे और घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। आदेश को डॉक्टर ने दिल्ली रेफर कर दिया। बाद में आदेश की शुक्रवार सुबह पांच बजे मौत हो गई। संवाद