फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

पिता चला रहे थे ई-रिक्शा, पलटने से मासूम बेटी की मौत

Tue, 14 Sep 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
accident
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव कलक्टरगंज के पास ई-रिक्शा पलट जाने से उसके नीचे दबकर दो साल की बच्ची की मौत हो गई। उसके पिता को मामूली चोट आई है। पिता ही ई-रिक्शा चला रहे थे और दूसरे वाहन से बचने के दौरान यह घटना हुई। परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के गांव दुमकापुर निवासी आरेन्द्र रविवार को नया ई-रिक्शा लेकर आए थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे आरेन्द्र अपनी दो साल की बच्ची प्रांशी को उस पर बैठाकर घुमाने के लिए निकले। जब वह शाहजहांपुर रोड पर गांव कलक्टरगंज के समीप थे तभी जलालाबाद की ओर से आ रहे वाहन से बचने के लिए आरेन्द्र ने ई-रिक्शा को पटरी पर उतारना चाहा। इसी दौरान ई-रिक्शा पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार प्रांशी ई-रिक्शा के नीचे दब गई जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस दौरान आरेन्द्र के भी मामूली चोट आई। हादसे के बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने ऐसे किसी हादसे की जानकारी से इनकार किया है। प्रांशी अपने माता पिता की इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से हरदोई के युवक की मौत
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बेकाबू गति से दौड़ती रोडवेज बस ने बाइक पर जा रहे ग्रामीण को रोडवेज बस ने हरदोई जिले के गांव नौगमा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ एमपी को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से सुरेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव नौगमा के रहने वाले थे। रविवार शाम करीब सात बजे वह किसी काम से बाइक पर अल्हागंज आए थे। काम निपटाने के बाद शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर लौट रहे थे। मीरानपुर कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर सुगसुगी गांव के मोड़ के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में सामने से आई रोडवेज ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने के बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसमें गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर अल्हागंज थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सुरेंद्र सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। रोडवेज बस झांसी डिपो की बताई जाती है।
परिजन के मुताबिक सुरेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री की शादी का रिश्ता तय कर दिया था। करीब दो महीने बाद 21 नवंबर को बारात आना तय थी। मगर बेटी के हाथ पीले करने से पहले सुरेंद्र हादसे का शिकार हो गए।

वाहन की टक्कर से एक घायल
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैयद बाड़ा निवासी 45 वर्षीय आफताब को रविवार शाम करीब छह बजे कांट रोड पर बने एक ढाबे के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी ले जाकर भर्ती करा दिया। वहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed