फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

खुटार में कार में आग लगने से बमुश्किल बचा चालक

Sat, 21 Aug 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
accident
शाहजहांपुर के खुटार में जलती कार से सामान निकालते लोग। - फोटो : POWAYAN
पुवायां। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कार से दूर भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गोरखपुर शहर के मोहल्ला गोरखनाथ निवासी अभिषेक जायसवाल रक्षाबंधन मनाने के लिए कार में अपनी बहन प्रिया जायसवाल के घर उत्तराखंड के चंपावत जा रहे थे। शुक्रवार सुबह खुटार में पूरनपुर रोड पर तिकुनियां चौराहे से निकलते समय उनकी कार में आग लग गई। इंजन से धुंआ निकलते देख अभिषेक ने कार रोड किनारे खड़ा कर दी और नीचे उतरने के बाद दूर भाग गए। अभिषेक के शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पानी, मिट्टी आदि डालकर बमुश्किल आग बुझाई। मौके पर पहुंचे मैकेनिक ने बताया कि कार का इंजन हीट हो जाने से आग लगने की आशंका है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed