फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

सड़क पार कर रहे तीन दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 25 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
accident
अल्हागंज। फर्रुखाबाद-मीरानपुर कटरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे तीन दोस्तों को रौंद दिया। इसमें गंभीर चोटें आने से कांट थाना क्षेत्र के गांव निखरा निवासी लालाराम के बेटे जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। उसके दोनों दोस्त सुरेंद्र व ध्रुव की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

करीब 18 वर्षीय जितेंद्र कुमार चार दिन पहले अपने बहनोई आदेश के घर हुल्लापुर आया था। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जितेंद्र और उसके दो दोस्त निखरा गांव निवासी सुरेंद्र व ध्रुव टहलने निकले थे। फर्रुखाबाद-मीरानपुर कटरा हाईवे स्थित हुल्लापुर चौराहे के पास तीनों दोस्त सड़क पार कर रहे थे। तभी फर्रुखाबाद की ओर से आई कार ने तीनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि ध्रुव और सुरेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ध्रुव को फर्रुखाबाद एक निजी अस्पताल भेज दिया, जबकि सुरेंद्र को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जितेंद्र के परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया। जितेंद्र के पिता लालाराम की ओर से अल्हागंज थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed