{"_id":"60edd6f18ebc3ee568153551","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly453025497","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से टेंपो में सवार कई यात्री घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से टेंपो में सवार कई यात्री घायल, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। तिलहर से सवारियां भरकर कटरा आ रहे टेंपो में एक वाहन ने नेशनल हाईवे पर पीछे से टक्कर मार दी। टेंपो में सवार करीब छह लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा मंगलवार शाम करीब 4:45 पर हुआ। तिलहर से सवारियां भरकर कटरा आ रहा टेंपो जब नेशनल हाईवे पर खुसरो डिग्री कॉलेज के सामने से गुजर रहा था तभी शाहजहांपुर की ओर से बरेली की ओर जा रहे वाहन ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार कटरा के गांव फीलनगर निवासी प्रेमपाल (55) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही टेंपो में सवार जैतीपुर के गांव पलिउरा निवासी छंगेलाल, पोसिल की मशवरी, सुरेश और कटरा के मोहल्ला इस्लामनगर की एक महिला घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए बरेली भेज दिया।