{"_id":"5edd37228ebc3e907664c0f3","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly408492998","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से भरी ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट से भरी ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। आगे चल रहे टेंपो चालक के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंच पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और ईंटों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।
कांट थाना क्षेत्र के डिंगुरपुर निवासी सुशील क्षेत्र में ही एक भट्ठे में अपना ट्रैक्टर चलाते हैं। रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटें भरकर पिपरौला उतारने जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही सोनू, उसका सगा भाई मोनू, राजू और उसका भाई अर्जुन भी था। करीब साढ़े सात बजे कांट थाना क्षेत्र में रसूलापुर गांव के पास पहुंचे। तभी हाईवे पर चल रहे एक टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। टेंपो को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चला रहे सुशील ने ब्रेक लगाए तो ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने कांट पुलिस को दी। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर व ईंटों के नीचे दबे पांचों लोगों को निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने राजू और सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू, अर्जुन और सुशील की हालत गंभीर बनी हुई है।