फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

सड़क हादसों में 17 लोग घायल, पांच जिला अस्पताल रेफर

Tue, 10 Sep 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
accident
अल्हागंज/जैतीपुर/सेहरामऊ। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में 17 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

अल्हागंज कस्बे के तमाम लोग हरियाणा के शहर पलवल की विभिन्न फैक्टरियों में काम करते हैं। मोहर्रम पर किराए की एक डीसीएम से 24 लोग बच्चों के साथ अल्हागंज वापस आ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर लाल पंप के सामने डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस घटना में मुन्ने (30), फिरोज(20),लुकमान(25), मरियम(20), निषाद(30),सोनी(25),सबीना(35),नगीना(28),मुस्कान(15) पुत्री फिरोज,आमना (32),अफरोज (40),निजामुद्दीन(32) घायल हो गए। जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से सभी यात्रियों को डीसीएम से निकलवाकर अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उनके घरों पर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

उधर, थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बादशाह नगर चौराहा पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर से सवारियां लेकर शाहाबाद की ओर जा रहा टेंपो सामने से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश में डिवाइडर के ऊपर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार लज्जावती, तनुज,सुनीता और नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चारों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा। वहीं मामूली रूप से जख्मी तीन यात्री दूसरे वाहन से चले गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इधर,गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के अमरेली बस्ती नगला रोड पर बाइक फिसलने से विपिन पुत्र राम वीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed