फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

नदी में डूबकर ग्रामीण की मौत, बाजार से लौटते समय हुई घटना

Mon, 09 Sep 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
accident
जैतीपुर। पैदल नदी पार कर जैतीपुर बाजार से गांव लौट रहे ग्रामीण की नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुरजूपुर निवासी 65 वर्षीय लाल बहादुर जैतीपुर कस्बे की बाजार गए थे। शाम पांच बजे वापस आते समय जैतीपुर और गांव के बीच बह रही बहगुल नदी से पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गहरे पानी में चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में उतर रही एक भैंस की पूंछ को पकड़ कर उन्होंने सहारा भी लिया, लेकिन भैंस गहराई की तरफ बढ़ गई और घबराए हुए लालबहादुर के हाथ से उसकी पूंछ छूट गई। जिससे वह गहरे कुंड में चला गए। चरवाहों व ग्रामीणों ने जब डूबते देखा तो उन्हें बचाने के लिए नदी में उतर गए और किसी तरह उन्हें निकाल कर बाहर भी ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चार बेटे महेश, सुरेश, राकेश, राजेश है। एक बेटा मानसिक मंदित है। दरोगा भारत सिंह ने बताया कि सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed