{"_id":"5d5702ea8ebc3e89843de291","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly372594239","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में पत्नी ने ट्रैक्टर चालक पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के बहनोई की हादसे के दौरान मौके पर ही मौत हो गई थी।
गांव सुभानपुर निवासी ईश्वरवती ने पुलिस को बताया कि उसके पति 32 वर्षीय फूलचंद्र अपने बहनोई गांव पट्टी छज्जूपुर निवासी आनंद सागर के साथ पांच अगस्त की शाम बाइक से धान में छिड़काव करने के लिए कीटनाशक दवा लेने बंडा गए थे। दवा लेकर वापस लौटते समय वह गांव पट्टी छज्जूपुर जा रहे थे। गांव भौरखेड़ा जिगिनिया निवासी ट्रैक्टर चालक राहुल अपने ट्राली में मौरंग, बजरी सीमेंट लेकर तेज गति से ट्रैक्टर चलाता हुआ जा रहा था। उसने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति के बहनोई आनंद सागर की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर यूपी-100 पुलिस ने उसके पति को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसके पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से फूलचंद्र को बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 11 अगस्त को उसके पति की भी मौत हो गई। पुलिस ने राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।