{"_id":"60fab9db8ebc3e584177ca3c","slug":"accident-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly4540094126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
कार के नीचे दबी मोबाइक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कासगंज के छह लोग रिश्ते के लिए लड़की देखने के लिए जलालाबाद जा रहे थे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कोला पुल के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कार की टक्कर से मोपेड और बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार सवार भाग गए।
कासगंज के सिढपुरा के गांव भदौरिया नगला के रहने वाले राजेंद्र (60) अपने छोटे बेटे अनिल के लिए लड़की देखने के लिए अपने बड़े बेटे जितेंद्र (30) और मनोज (22) के साथ जलालाबाद के खेड़ा बहादुरपुर गांव जा रहे थे। इनके साथ में समधी दिवारीलाल (50) निवासी गांव महरमई, बिछवां (मैनपुरी) और उनका दोस्त अशोक (45) निवासी गांव भूड़नगला, कायमगंज (फर्रुखाबाद) थे। जितेंद्र, मनोज और अनिल बाइक से थे जबकि दिवारीलाल, राजेंद्र और अशोक मोपेड पर थे। दोपहर तीन बजे अभी सभी लोग मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कोला पुल के पास पहुंचे थे कि एक अनियंत्रित टीयूवी कार ने सामने से मोपेड और बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार खाई में चली गई। राजेंद्र और उनके दोनों बेटों के साथ दिवारीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मिर्जापुर थाना पुलिस घायल अनिल और रिश्तेदार अशोक को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां अशोक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार में सवार लोग भाग गए। कार शाहजहांपुर के अरुण के नाम रजिस्टर्ड है। एसपी एस आनंद ने बताया कि कार चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद