फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   AC buses could run on Jaipur route for only one day, no passengers were found.

Shahjahanpur News: जयपुर रूट पर एक दिन ही चल पाईं एसी बसें, नहीं मिले यात्री

Sun, 28 Sep 2025 07:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
AC buses could run on Jaipur route for only one day, no passengers were found.
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर डिपो को मिली दो वातानुकूलित बसों को पलिया जयपुर रूट पर चलाने की योजना पहले दिन ही धड़ाम हो गई। यात्री नहीं मिलने के कारण एक फेरे के बाद बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया। संभावना है कि वातानुकूलित बसों को दिल्ली रूट पर चलाया जा सकता है।
विज्ञापन


गत दिनों डिपो के बेड़े में दो वातानुकूलित बसों को शामिल किया गया था। सामान्य बसों से सफर करने वालों को एसी बसों की सौगात देते हुए पलिया से जयपुर रूट पर लगाया। लेकिन, पहले ही दिन बसों को पर्याप्त सवारी नहीं मिल सकीं। बसों ने जैसे-तैसे एक फेरा लगाया। राजस्व नहीं आने के चलते निगम दोबारा से बसों को रूट पर भेजने से गुरेज कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ नवरात्र होने के चलते सवारियां नहीं निकल रहीं हैं। ऐसे में पूरे डिपो का राजस्व डाउन है। निगम के अफसरों का कहना है कि डग्गामार वाहन कम रुपयों में सफर करा रहे हैं। निगम की बसों का किराया ज्यादा होने के चलते यात्री बसों को कम पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो प्रभारी सुशील त्रिवेदी ने बताया कि बसों को एक दिन चलाए जाने के दौरान राजस्व नहीं मिला है। जल्द ही बसों का नियमित शेड्यूल बनाकर संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed