{"_id":"62c9e8f044312d521b13d8e0","slug":"abvp-s-foundation-day-celebrated-as-student-s-day-shahjahanpur-news-bly4908910153","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया एबीवीपी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया एबीवीपी का स्थापना दिवस
विज्ञापन
स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोलते प्रांत कोषाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना के 74 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर आर्य महिला डिग्री कॉलेज में विचार गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने परिषद की स्थापना के उद्देश्य और कार्यों से अवगत कराया।
मुख्य वक्ता डॉ. बरखा सक्सेना ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति से संसार को अवगत कराते हुए देश को गौरवान्वित किया। एबीवीपी कार्यकर्ता भी स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर कार्य कर रहे हैं। प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमेशा से छात्रों के आदर्श रहे है। महानगर मंत्री अनुज जौहरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।
कार्यक्रम अध्यक्ष अमितेश अमित ने सभी का आभार जताया। आरएसएस के महानगर प्रचारक मंजीत, महानगर विद्यार्थी प्रचारक विमल, अभाविप विभाग सह-प्रमुख मृदुल शुक्ला, जिला संगठन मंत्री आकाश, प्रांत सह छात्रा प्रमुख श्रेया गुप्ता, विभाग सह छात्रा प्रमुख श्रुति गुप्ता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रौनक पाल, श्रेया खन्ना, महानगर सह मंत्री वैभव सक्सेना, अक्षय गुप्ता, दीपांशु, करन, हिमांशु, आदित्य, लालू, सक्षम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभाविप छात्र हित में कर रहा काम : मचकेंद्र
जैतीपुर। श्री सिपट्टर सिंह इंटर कॉलेज कीरतपुर बिहारी में एबीवीपी के स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रजप्रांत के कोषाध्यक्ष मचकेंद्र सिंह ने कहा कि नौ जुलाई 1949 को स्थापित संगठन लगातार छात्र-छात्राओं और देश हित में काम करता चला आ रहा है। कॉलेज के प्रबंधक वीरपाल सिंह ने कहा कि छात्रहित की लड़ाई के साथ उनको संस्कारित करने का काम भी अभाविप करता है। नगरमंत्री हरिओम, अनुराग सिंह, सपना, दीपा, अमरेंद्र, शिवम, सोनी, पूजा, रमेश, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
तिलहर में भी मनाया गया स्थापना दिवस
तिलहर। एबीवीपी के स्थापना दिवस पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। जिला सह-संयोजक हर्षिल ठाकुर ने कहा कि संगठन समाज परिवर्तन का कार्य करता चला आ रहा है। नगर प्रचारक विकास, प्रवेश, अभिलाष, कुलदीप, सत्येन्द्र, शुभम, हर्षित, आदी, सौरभ, विराट, उत्कर्ष, संजय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद

पुवायां विधायक चेतराम को निपुण लक्ष्य सौंपते एसआरजी टीम के सदस्य- फोटो : SHAHJAHANPUR