{"_id":"6a5fca7353ee058d7900b05f","slug":"abhishek-secured-the-5040th-rank-in-physics-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-179593-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अभिषेक ने भौतिकी में हासिल की 5040वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अभिषेक ने भौतिकी में हासिल की 5040वीं रैंक
विज्ञापन
अभिषेक। स्रोत : विवि
शाहजहांपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से परास्नातक में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2026 में अभिषेक ने भौतिकी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने अखिल भारतीय 5040 रैंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है।
इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कुल 9123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अभिषेक ने 6.02 के कट ऑफ के मुकाबले 9 अंक हासिल किए। उन्होंने स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज से सत्र 2025-26 में बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर अध्ययन को दिया।
अभिषेक ने अपनी सफलता पर कहा कि यह परिणाम उनके लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वह भौतिकी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध के माध्यम से देश की वैज्ञानिक प्रगति में योगदान देना चाहते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने अभिषेक सहित पूरे भौतिकी विभाग को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, आलोक कुमार सिंह, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुधाकर गुप्ता, प्रशांत शर्मा, रजनीश दीक्षित, देवेंद्र कुमार आदि ने अभिषेक को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद