फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   AAP workers protest against Agneepath scheme by begging

भीख मांगकर आप कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना का किया विरोध

Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
AAP workers protest against Agneepath scheme by begging
अग्निवीर योजना के विरोध में शाहजहांपुर के इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट पर भीख मांगते आम आदमी पार्? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अग्निपथ योजना का अनोखे तरीके से विरोध किया। प्रांतीय आह्वान पर पार्टी की छात्र और युवा विंग ने इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट पर पीएमओ कार्यालय के लिए भीख मांगी।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि सेना के लिए बजट नहीं बचा है। इसीलिए पीएमओ कार्यालय के लिए भीख मांगकर रुपये इकट्ठा किए जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान युवाओं और छात्रों ने 441 रुपये जुटाए, जिसका डिमांड ड्राफ्ट बनाकर पार्टी के प्रांतीय कार्यालय के माध्यम से पीएमओ कार्यालय दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओें ने देश के युवाओं से धोखा बंद करो, देश के युवा हुए कंगाल आदि नारे लगाए। प्रदर्शन में यूथ विंग के जिलाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, छात्र विंग के जिलाध्यक्ष सिद्धांत अरोड़ा, सदन दीक्षित, सिद्धांत सिंह, प्रशांत कश्यप, महेंद्र चावला, अभिषेक कश्यप, कमल सिंह, विमलेश कुमार, मदन लाल, वसीम मोहम्मद खां, अजीम खां, कमल कांत वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed