फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Aam Aadmi Party meeting held regarding civic elections

निकाय चुनाव को लेकर हुई आम आदमी पार्टी की बैठक

Tue, 17 May 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party meeting held regarding civic elections
शाहजहांपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक में बोलते आम आदमी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज। आम आदमी पार्टी की बैठक रविवार को नगर पंचायत अल्हागंज तथा निगोही में हुई। इसमें निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संभावित प्रत्याशी व प्रभारी को नियुक्त किया।
विज्ञापन

पार्टी के संगठन निर्माण प्रभारी निर्मल मिश्रा ने अभय कुमार को नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत अल्हागंज के चेयरमैन पद का संभावित प्रत्याशी और पवन गुप्ता को नगर पंचायत का प्रभारी नियुक्त किया। साथ ही भावी सभासद उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार की गई। कई लोगों ने पार्टी की विचारधाराओं की सराहना करते हुए सदस्यता भी ली। पार्टी को सभी वार्ड और बूथ स्तर तक घर-घर पहुंचाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत निगोही के चेयरमैन पद का संभावित प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद याकूब अंसारी का नाम रखा गया। सभासद पद के उम्मीदवारों की सूची भी तैयार की गई। तिलहर विधानसभा संगठन निर्माण प्रभारी इंजी. वीडी शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव, निवर्तमान जिला महासचिव जेबी सिंह, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, निवर्तमान जिला संगठन सचिव गजेंद्र शर्मा, निवर्तमान जिला सचिव मोहम्मद यामीन, महेंद्र चावला और निवर्तमान शाहजहाँपुर नगर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल्ला सकलैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed