फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man who had gone to see a fair was hit by a train and died.

Shahjahanpur News: मेला देखने निकले युवक की ट्रेन के चपेट में आकर मौत

Thu, 02 Oct 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to see a fair was hit by a train and died.
शाहजहांपुर। बंथरा रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की रात एक युवक का शव पड़ा मिला। पैंट की जेब में मिले पैनकार्ड के आधार पर शव की पहचान कांट थाना क्षेत्र के गांव कटैया कुइयां निवासी लक्ष्मीकांत (30 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में उसके दोनों पैर कटकर अलग हो गए थे। बताया जाता है कि वह रामलीला मेला देखने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 23:40 मिनट पर बंथरा रेलवे ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 1248/08-1240/06 के बीच एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर कट गया था। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस व आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव को हटवाकर ट्रैक चालू कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

तलाशी में युवक की जींस से एक पैनकार्ड मिला। इस पर लक्ष्मीकांत पुत्र विजय प्रकाश लिखा था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मंगलवार की सुबह परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मीकांत खेतीबाड़ी करता था। वह अविवाहित था। देर रात तक जब लक्ष्मीकांत घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि लक्ष्मीकांत दोस्तों के साथ रामलीला मेला देखने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed