फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man running away crossing the track dies after being hit by a goods train

दौड़कर ट्रैक पार कर रहा था युवक, मालगाड़ी से कटकर मौत, 45 मिनट ठप रहा रेल यातायात

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man running away crossing the track dies after being hit by a goods train
शाहजहांपुर में रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ट्रैक पर खड़ी भीड़ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर के रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड के बीच क्रॉसिंग पर भागकर ट्रैक पार कर रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इंजन की टक्कर लगने के बाद उसका शव 50 मीटर तक घिसटता चला गया। सूचना पर आरपीएफ और सदर पुलिस पहुंची। ट्रैक के बीच में शव पड़ा होने के कारण 45 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे मालगाड़ी को पास कराने के लिए मोहनगंज रेलवे फाटक को बंद किया था। फिर भी लोग क्रॉसिंग को पार करने से बाज नहीं आ रहे थे। इस बीच 2.04 बजे बरेली की तरफ से लखनऊ की ओर मालगाड़ी गुजारी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन नजदीक आने के बावजूद रेलवे क्रासिंग पार करने के लिए 40 वर्षीय व्यक्ति ने दौड़ लगा दी और वह मालगाड़ी के इंजन के सामने आ गया। उसका शव दो टुकड़ों में बंट गया। मालगाड़ी के गार्ड ने हादसे की खबर कंट्रोल रूम को दी। जहां से पावर केबिन को लाइन पर लेने के बाद आरपीएफ और जीआरपी को मेमो दिया। चूंकि, जीआरपी के क्षेत्र से बाहर का घटनाक्रम था, इसलिए सदर पुलिस को मेमो दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके बाद 2.55 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन

आरपीएफ स्टाफ ने नहीं हटाया शव, रुक गईं मालगाड़ियां
हादसे के बाद बाधित ट्रैक पर रेल यातायात को सुचारू कराने का दबाव रहता है। सोमवार को मालगाड़ी से युवक के कटने के बाद मेमो आने के बाद आरपीएफ के दारोगा और स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने रेलवे ट्रैक से शव हटवाकर रेल यातायात को बहाल कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। आरपीएफ के दारोगा और स्टाफ सदर पुलिस के आने का इंतजार करते रहे। सदर पुलिस ने आने के बाद शव को किनारे कराया। इस बीच बरेली की तरफ से आई एक मालगाड़ी को रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ दूरी पर रोक दिया गया। दो बजकर चार मिनट पर हुए हादसे के बाद 2.50 पर शव को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके बाद 2.55 बजे रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान खतरे में डाल क्रासिंग के नीचे से गुजरते राहगीर
रेलवे स्टेशन से नजदीक होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से मोहनगंज रेलवे क्रॉसिंग बंद रहती है। रेल फाटक नहीं खुलने के कारण लोग जान हथेली पर रखकर रेलवे ट्रैक को पार करते हैं। साइकिल से लेकर बाइक और पैदल यात्री तक गुजरने से परहेज नहीं करते हैं। रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में कदम रखने पर चालान करने वाली आरपीएफ भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, जिस कारण पिछले एक साल में कई हादसे हो चुके हैं।

हादसे के बाद ट्रैक पर पहुंचे लोग
मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत के बाद रेलवे के सारे नियम टूट गए। रेलवे का स्टाफ और सदर पुलिस खड़ी रही और भीड़ रेलवे ट्रैक पर शव को देखने के लिए पहुंच गई। करीब एक घंटे तक ट्रैक के आसपास भीड़ बनी रही।

शाहजहांपुर में रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग के बंद होने के दौरान रेलवे ट्रैक से निकलते लोग

शाहजहांपुर में रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग के बंद होने के दौरान रेलवे ट्रैक से निकलते लोग- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में रेलवे लाइन पर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

शाहजहांपुर में रेलवे लाइन पर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed