फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man going to his aunt's house died in a road accident

Shahjahanpur News: मौसी के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Fri, 05 Sep 2025 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young man going to his aunt's house died in a road accident
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी 21 वर्षीय आशीष गुप्ता की बुधवार रात रोजा थाना क्षेत्र में बरतारा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आशीष गुप्ता की बहादुरगंज बाजार में किराना की दुकान थी। बुधवार की शाम वह अपनी मौसी के घर लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव जाने की बात कहकर घर से पैदल ही निकला था। जैसे ही वह रोजा थाना क्षेत्र के बरतारा गांव के पास पहुंचा, किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आशीष के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आशीष अविवाहित था। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत



पुवायां। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज मेंं मौत हो गई है।



गांव कहमारा निवासी 35 वर्षीय देवेश कुमार 28 अगस्त को अपनी मां का जाति प्रमाणपत्र बनवाने तहसील आए थे। वापस घर जाते समय उनकी साइकिल में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर घायल देवेश को पुवायां सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बृहस्पतिवार को देवेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। देवेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

--
हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज



शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी विक्रम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बाताया कि बेटा अनुभव यादव 16 अगस्त को काेचिंग गया था। कोचिंग के बाद बेटा अपने दोस्तों के साथ जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के लिए बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर जा रहा था। बेटा बाइक पर पीछे बैठा था। बाइक उसका दोस्त उपेंद्र सिंह चला रहा था। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गर्रा पुल के पास पीछे से किसी वाहन की टक्कर लगने से अनुभव को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। यहां अनुभव को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed