फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man died under suspicious circumstances after returning from his in-laws' house.

Shahjahanpur News: ससुराल से लौटकर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 21 Dec 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances after returning from his in-laws' house.
शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर गुमसुम बैठे मृतक धर्मेंद्र के परिजन। संवाद
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बाबूपुर गांव निवासी धर्मेंद्र (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम वह ससुराल से लौटकर आए थे। वह बेहोशी की हालात में खैरपुर चौराहा के पास पड़े मिले थे।
विज्ञापन

सतेंद्र ने बताया कि भाई धर्मेंद्र मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते थे। चार माह से उनकी पत्नी रचना मायके में रह रहीं थीं। वह 17 दिसंबर को पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल एटा जिले के गंजडुंडवारा गए थे। शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति ने घर आकर सूचना दी कि धर्मेंद्र खैरपुर चौराहा पास बेहोशी हालत में पड़े हैं।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजन तुरंत मौके पर गए और उनको वहीं एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पर आईं भाभी व घरवालों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की। धर्मेंद्र के शव को देख उनके पिता बाबूराम बेसुध हो गए। इंस्पेक्टर जुगलकिशोर पाल ने बताया कि युवक सड़क किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव

खुटार। मोहल्ला नरायनपुर के एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बाद में शव को फंदे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन इस संबंध में बात करने के लिए तैयार नहीं है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवक ने शुक्रवार रात किसी समय फंदे से लटककर जान दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने इस तरह के मामले की सूचना से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed