{"_id":"668fcc2efc340c48a10a2e27","slug":"a-young-man-died-and-another-got-injured-in-a-bike-collision-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-122585-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
भारत का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
देवकली (बंडा)। बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से गांव बौठा जमालपुर निवासी पातीराम के 21 वर्षीय पुत्र भारत की मौत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया।
भारत बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे बंडा की साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नभीची रोड की बौठा मोड़ के पास सामने से आए गांव नारायणपुर गंगा निवासी हरदेव की मोटर साइकिल से उसकी बाइक टकरा गई।
हादसे में भारत और हरदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने भारत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरदेव को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। भारत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत पर मां नंदरानी, भाई सरवन और भगवान दास का रो-रो कर बुरा हाल है।