फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   a women Was referred to as a general delivery

गंभीर बताकर रेफर किया हो गया सामान्य प्रसव

Sat, 14 Mar 2015 11:18 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sat, 14 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
a women Was referred to as a general delivery
एक प्रसव पीड़िता के परिवार के लोगों को बच्चे के गले में फंदा लगा होने की बात कहकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस में बिठाने की तैयारी के दौरान ही बच्चे का जन्म हो जाने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

गांव रेहरिया के मनोज कुमार अपनी पत्नी रेनू को प्रसव पीड़ा होने पर पुवायां के सरकारी अस्पताल लाए थे। यहां डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के गले में फंदा लगा होने के कारण यहां प्रसव कराने में समस्या हो सकती है। उन्होंने महिला को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह देकर रेफर कर दिया। एंबुलेंस के पास पहुंचते ही बच्चे का जन्म हो गया। महिला के पति ने डॉक्टर को जानकारी दी तो महिला को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। बाद में महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी डॉ. केके वर्मा का कहना है कि महिला के पास अल्ट्रासाउंड था। इसके आधार पर बच्चे के गले में फंदा लगे होने की बात कही गई थी। रेनू के परिवार के लोग उसे खुद ही लेकर जा रहे थे। प्रसव के बाद भी वह लोग खुद ही महिला को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed