{"_id":"627571a730f9203f3949b279","slug":"a-woman-returning-after-throwing-garbage-was-hit-by-a-car-dies-shahjahanpur-news-bly4839611181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फेंककर घर लौट रही महिला को कार से लगी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा फेंककर घर लौट रही महिला को कार से लगी टक्कर, मौत
विज्ञापन
जलालाबाद निवासी रामदुलारी का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। क्षेत्र के बारह पत्थर चौराहा स्थित विश्रामनगर बस्ती निवासी रामदुलारी को घर से कुछ दूरी पर एक कार की टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वेदराम की 42 वर्षीय पत्नी रामदुलारी सुबह सात बजे घर में झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकली थीं। वह रोड पार कर कूड़ा फेंकने के बाद लौट रही थी, तभी शाहजहांपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार की उन्हें टक्कर लग गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
घायल रामदुलारी को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामदुलारी की मौत से उनकी पांच बेटियों के आंसू नहीं थम रहे हैं।