{"_id":"68bb3b12074bdea1090e411e","slug":"a-woman-injured-in-a-car-accident-died-while-being-taken-for-treatment-shahjahanpur-news-c-121-1-pbt1011-143336-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार की टक्कर से घायल महिला की इलाज को ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार की टक्कर से घायल महिला की इलाज को ले जाते समय मौत
विज्ञापन
पूरनपुर। कार की टक्कर से देवर के साथ माधोटांडा दवा लेने बाइक से जा रही घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी विनोद की पत्नी कृष्णा देवी (40) घायल हो गईं। सीएचसी से गंभीर हालत में कृष्णा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अन्य हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसा शुक्रवार को माधोटांडा रोड के गांव रुरिया के समीप हुआ। कृष्णा देवी के पुत्र विकराल ने बताया कि उसके चाचा कपिल के साथ मां माधोटांडा दवाई लेने जा रहीं थीं। रास्ते में सामने से आए कार सवार ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। अन्य हादसे में बाइक सवार गांव रम्पुरा निवासी धर्मेंद्र और अमरैया निवासी हरिसरवन पीछे से आ रही कार की टक्कर से घायल हो गए। हादसा कलीनगर रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप बृहस्पतिवार शाम को हुआ। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।