फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman broke the tension of a high-tension line and fell on her death

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर महिला पर गिरा, मौत

Thu, 02 Jul 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
A woman broke the tension of a high-tension line and fell on her death
कलान। थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर महिला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे पप्पू की पत्नी सावित्री शौच के लिए निकली थीं। उसी समय गांव के बाहर खेत में खंभे से अचानक तार टूटकर महिला के सीने पर गिर गया। जिससे वह झुलस गई। झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली फाल्ट होने के बाद ग्रामीणों ने जब खेत में जाकर देखा तो महिला मृत पड़ी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी।

मृतका सावित्री वर्मा की शादी 2013 हुई थी। उसके एक तीन साल का बेटा रवि है। घटना के बाद बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, महिला के पति पप्पू वर्मा प्रवासी मजदूर हैं। वह धान की गढ़ाई करने जनपद रामपुर गए हैं। घटना की सूचना उनको दे दी गई है। शाम तक उनके घर पहुंचने के बाद ही महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed