फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A thread of affection tied on the wrists of brothers

Shahjahanpur News: भाइयों की कलाई पर बांधा स्नेह का धागा

Sun, 10 Aug 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A thread of affection tied on the wrists of brothers
शाहजहांपुर में रक्षाबंधन पर सिविल लाइन में भाई के राखी बांधती बहन। संवाद
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह का धागा बांधा। उनके माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने दक्षिणा व उपहार देकर रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को बहनों ने चौक और रक्षाबंधन की थाली सजाई। इसके बाद बहनों ने भाई के माथे पर रोली-अक्षत का टीका लगाया। उनकी कलाई पर राखी बांधने के बाद मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहन को दक्षिणा और उपहार दिए। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक त्योहार की धूम रही। बहनों ने शुभ मुहूर्त में राखी बांधी। इसके अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाली बहनें भाई के घर नहीं पहुंच सकीं तो उन्होंने कोरियर व डाक पार्सल के माध्यम से स्नेह का धागा भिजवाया।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। रक्षाबंधन के मौके पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने जीवन भर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। बहनों को उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

गुरुकुल की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के बांधीं राखियां

तिलहर। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। रुद्रपुर गुरुकुल विद्यालय की छात्राओं ने थाने जाकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इससे पहले, छात्राओं ने विद्यालय में एक-दूसरे की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर त्योहार मनाया। विद्यालय के संरक्षक अनुभव आर्य ने रक्षाबंधन से जुड़े कई प्रसंग सुनाए। संवाद
--

एकल अभियान मंच ने थाना परिसर में मनाया रक्षाबंधन
शाहजहांपुर। निगोही थाना परिसर में शनिवार को एकल अभियान मंच की नगर और गुरगवां इकाई के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर दोनों इकाइयों की आचार्य बहनों ने सुरक्षा कर्मियों को तिलक लगाकर और कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने सभी आचार्य बहनों को दान-दक्षिणा और आशीर्वाद देकर विदा किया। इस दौरान मंच के जिला संगठन मंत्री राजकुमार,ज्योतिष मिश्रा, सुशील कुमार, आचार्य आनंदमूर्ति, पूनम वर्मा, कमला आदि मौजूद रहे। संवाद

--विशेष बच्चों के साथ महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग ने नन्हें फरिश्ते स्कूल में विशेष बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। विंग के सदस्यों को अपने साथ पाकर बच्चे बहुत ही खुश हुए। विंग के सदस्यों ने उनको राखी बांधकर उपहार दिए। अध्यक्ष स्तुति गुप्ता और संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने विचार रखे। सचिव सुनीता सिंह, पूर्व अध्यक्ष विम्मी सैनी, अर्चना अग्रवाल, मीरा सेठ, शोभा सेठ, मीरा सक्सेना, मीनू गुप्ता, रितु सिंह, गीता सिंह, तृप्ति सक्सेना आदि उपस्थित रहे। सभी बच्चों को उपहार प्रदान किया। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed