{"_id":"68a0d7109f4cbb0e9f0a54f9","slug":"a-teenager-who-went-to-the-field-died-due-to-electrocution-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150513-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत पर गई किशोरी की करंट की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत पर गई किशोरी की करंट की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
शीतल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : संवाद
जलालाबाद। कूराबंडा गांव में शुक्रवार को सुबह शौच के लिए खेत पर गई किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव के रामवीर की 15 वर्षीय बेटी शीतल शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे सहेली के साथ खेतों की ओर गई थी। बताते हैं कि खेत के पास ही ट्रांसफॉर्मर लगा है। हाईटेंशन लाइन का तार रात में किसी समय टूट कर खेत में लगी लोहे की बाड़ पर गिर गया। इससे बाड़ में करंट आ गया।
शीतल ने खेत में घुसने के लिए जैसे ही तार हटाने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी सहेली ने लकड़ी का सहारा लेकर शीतल को तार से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बाद में शीतल की सहेली ने उसके घर जाकर सूचना दी तो मौके पर पहुंचकर परिजन बिलख उठे। वह कक्षा सात में पढ़ रही थी और अपने दो भाई व दो बहनों मे दूसरे नंबर की थी। संवाद