फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A teenager was molested on the pretext of examination in CHC, a report was filed against the contract worker

Shahjahanpur News: सीएचसी में जांच के बहाने किशोरी से छेड़खानी, संविदाकर्मी पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 May 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A teenager was molested on the pretext of examination in CHC, a report was filed against the contract worker
शाहजहांपुर। निगोही सीएचसी में जांच के बहाने किशोरी से छेड़खानी की गई। उसके चिल्लाने पर बाहर खड़ा पिता अंदर पहुंचा तो संविदाकर्मी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का निगोही सीएचसी से इलाज चल रहा है। सोमवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे अनुराग कठेरिया नाम के डॉक्टर ने उसे कॉल कर कहा कि अपनी बेटी को लेकर अस्पताल आ जाओ। वह बेटी को लेकर अस्पताल गया, जहां अनुराग ने बेटी को कमरे में बुलाया और उसे बाहर कर दिया।
विज्ञापन

पांच मिनट बाद बेटी के चीखने की आवाज आई तो वह दरवाजे को धक्का देकर अंदर पहुंचा। रोते हुए लड़की ने पिता को बताया कि आरोपी ने जांच के बहाने उसे लिटाया और उससे छेड़खानी की। इस पर पिता ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोही थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी हुई है। आरोपी संविदा पर टेक्निशियन पद पर तैनात है। इंस्पेक्टर से भी बात हुई है। मामले की विभागीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed