फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A teenage girl died under suspicious circumstances; her body was found hanging from a noose in her room.

Shahjahanpur News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 10 Feb 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl died under suspicious circumstances; her body was found hanging from a noose in her room.
शाहजहांपुर। कलान के रोहननगला गांव निवासी 17 वर्षीय झुन्ना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार देर शाम उसका शव जानवर बांधने वाले स्थान पर कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन

भाई संगेश ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर क्षेत्र में रहने वाली उनकी मामी की मौत हो गई थी। पूरा परिवार मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया हुआ था। बहन झुन्ना घर पर अकेली थी। रविवार की शाम जब परिवार के लोग वापस आए तो देखा बहन घर पर नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोग घर के पीछे जानवर बांधने वाले स्थान पर गए तो देखा बहन का शव कुंडे से लटका हुआ था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों के रोने की आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आरोप है कि उसकी बहन से गांव के दो युवकों से बातचीत होती थी। एक ने बहन को मोबाइल भी दिया था। संदेह है कि उन दोनों युवकों की वजह से ही बहन ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मांग की कि मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जाए जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगेश ने बताया कि उनकी बहन दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी। वह पंजाब में फल बेचता है। सूचना पर सोमवार सुबह ही घर पहुंचा है। कलान थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed