{"_id":"69a08e5a155c53517b0f6187","slug":"a-stadium-will-be-built-for-the-youth-in-meeranpur-katra-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-166690-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा में युवाओं के लिए बनेगा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा में युवाओं के लिए बनेगा स्टेडियम
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा के जूनियर हाईस्कूल में युवाओं के लिए दस करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम बनेगा। विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस के साथ जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान का निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय युवाओं की मांग पर कटरा विधायक ने पिछले विधानसभा सत्र में सरकार से कटरा नगर में स्टेडियम बनवाने का प्रस्ताव रखा था। विधायक के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने दस करोड़ रुपये से स्टेडियम को बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी थी। इस पर विधायक ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर कटरा नगर के अंदर स्टेडियम बनाए जाने के लिए कहा था।
विधायक के प्रस्ताव पर मोहल्ला बंगशान स्थित जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान पर स्टेडियम को बनाए जाने के लिए भूमि को चिह्नित किया गया। विधायक ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किया गया वादा पूरा करने जा रहा हूं।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि स्टेडियम के लिए चयनित जमीन का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेज दिया है। अनुरोध किया गया है कि जूनियर हाईस्कूल मैदान की जमीन को युवा कल्याण विभाग के लिए हस्तांतरित किया जाए। इस दौरान भाजपा नेता सर्वेश कश्यप, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, अब्दुल वाहिद अंसारी, अंशुल कुमार गुप्ता, दीपू, आरिश खान, शबाब खान आदि उपस्थित रहे।