फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A special envelope with the picture of Amar Shaheed issued

अमर शहीद की तस्वीर लगा विशेष लिफाफा जारी

Thu, 14 Oct 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
A special envelope with the picture of Amar Shaheed issued
शाहजहांपुर। भारतीय डाक विभाग 11 से 17 अक्तूबर तक आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत विभाग की ओर से बुधवार को फिलेटली दिवस पर अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह पर स्पेशल कवर (कवर फोटो लगा हुआ डाक लिफाफा) का अनावरण किया गया। इसके साथ ही शहीद के प्रपौत्र को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव व अमर शहीद ठा. रोशन सिंह के प्रपौत्र जितेंद्र सिंह ने स्पेशल कवर का अनावरण किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने जितेंद्र सिंह को स्पेशल कवर की एलबम उपहार स्वरूप सौंपी। डाकघर अधीक्षक सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने अमृत महोत्सव और डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि मंगलवार को पीएलआई, आरपीएलआई मेलों का आयोजन किया गया था, जिसमें बरेली रीजन में शाहजहांपुर का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इस मौके पर प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर अरुण प्रताप सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, शिप्रा सिंह, सविता सिंह, सरिता सिंह, सहायक अधीक्षक सुमनेश कुमार, अतुल मिश्र, धर्मेंद्र कुमार, अभिनव गुप्ता, शशिकांत सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed