फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A rod laden with a thong from a riding horse entered the neck of the bike rider, death

बिदके घोड़े से तांगे पर लदी सरिया बाइक सवार युवक के गले में घुसने से मौत

Sun, 21 Aug 2022 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
A rod laden with a thong from a riding horse entered the neck of the bike rider, death
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के रेती रोड पर सरिया से लोड तांगे का घोड़ा बिदक गया। घोड़ा सड़क पर दौड़ने लगा। सामने से आ रहे हथौड़िया गांव निवासी बाइक सवार संजय कुमार (28) इसकी चपेट में आ गए। उनके गले में सरिया घुस गई। बाइक सवार उनकी पत्नी रामगुनी गंभीर घायल हो गईं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में संजय की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को संजय कुमार अपनी पत्नी रामगुनी की दवा लेने भरगवां गांव जा रहे थे। दोपहर साढ़े 12 बजे वह रेती रोड पर निरंकारी भवन के पास पहुंचे थे। तभी सामने से गलत दिशा में सरिया से लोड तांगा आता दिखा। उस पर चालक नहीं था। घोड़ा बिदकने के कारण चालक उसके पीछे दौड़ रहा था। संजय कुमार ने अपनी बाइक को बचाने का प्रयास किया। इस बीच घोड़ा-तांगे ने उन्हें चपेट में लिया। बाइक सवार संजय की गर्दन में सरिया घुस गईं। उनके माथे पर भी चोट आई। उनकी पत्नी रामगुनी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस चौराहा स्थित चौकी का फोर्स मौके पर पहुंचा। तुरंत ही घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। संजय की मौत की खबर से परिजन बिलख पड़े। संजय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। भाई सुरेश व सोनू, बहन कविता, शीला, फूलवती का रो-रोकर बुराल हो गया। संजय अपने पीछे सात वर्ष का बेटा आयुष और पांच वर्षीय निधि छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

रामगुनी को नहीं दी पति की मौत की खबर
हादसे के बाद रामगुनी को गंभीर हालत में वार्ड में शिफ्ट कर दिया। कुछ घंटे के बाद उसे होश आया। उसने संजय के बारे में पूछा तो परिजन ने घायल होने की बात बताई। हालांकि सभी के निराश और मायूस चेहरे को देखकर रामगुनी स्थिति को भांप गई। पति की मौत की खबर सुनकर वह भी रो पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लाल कपड़ा लगाए सरिया लेकर चल रहे वाहन, ले रहे लोगों की जान
लोहे की सरिया या कोई वस्तु लेकर चलने पर नियम के अनुसार उस पर लाल कपड़ा लगा होना चाहिए। इस नियम को घोड़ा तांगा या ई-रिक्शा वाले पूरा नहीं कर रहे। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। 16 फरवरी को भी ऐसा ही मामला प्रकाश में आया था। कांट थाना क्षेत्र के गांव मल्हपुर निवासी रमाकांत का 25 वर्षीय पुत्र मनमोहन मेडिकल एजेंसी में एमआर था। तिलहर में बक्शी तिराहे के पास लोहे के एंगिल लादकर जा रहे ई-रिक्शे ने उसे टक्कर मार दी। मनमोहन के सीने में एंगल घुसने से मौत हो गई थी।

रेती रोड पर डिवाइडर बने होने के कारण वन-वे की व्यवस्था है। फिर भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। तिराहे व चौराहे पर तैनात सिपाहियों को दिशा-निर्देश देकर व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे।- अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed