फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed on the charge of taking 50 thousand rupees in the name of visa

Shahjahanpur News: वीजा के नाम पर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Jun 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed on the charge of taking 50 thousand rupees in the name of visa
पुवायां। विदेश भेजने के लिए वीजा बनवाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

खुटार के गांव पकड़िया हकीम निवासी राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी जान पहचान खुटार के गांव महमदपुर निवासी पुपिंदर सिंह से हुई थी। पुपिंदर ने बताया था कि वह लोगों को विदेश भेजने के लिए वीजा बनवा देता है। राजवीर ने विदेश जाने की बात की तो पुपिंदर ने उनसे 50 हजार रुपये मांगे थे।
उन्होंने एक फरवरी 2024 को राजवीर को ऑनलाइन 50 हजार रुपये दिए थे, लेकिन वीजा नहीं बन सका। रुपये वापस मांगने पर पुपिंदर उनको आज-कल कहते हुए टरका रहे हैं। परेशान होकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो पुपिंदर ने 17 जून की दोपहर तक रुपये वापस कर देने का वायदा किया था, लेकिन रुपये नहीं दिए गए।
विज्ञापन

अब पुपिंदर ने उनकी कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया है। रुपये नहीं मिलने से वह बेहद परेशान हैं। राजवीर ने 50 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे जाने का साक्ष्य भी पुलिस को दिया है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed