फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against the SP leader for misbehaving with the electricity corporation team.

Shahjahanpur News: विद्युत निगम टीम से अभद्रता करने पर सपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 Nov 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the SP leader for misbehaving with the electricity corporation team.
कांट। अख्त्यारपुर उर्फ इकनौरा गांव में सोमवार को बकाया बिजली राजस्व वसूलने पहुंची टीम के साथ अभद्रता करने के मामले में विद्युत निगम के उपखंड अभियंता राजेश कुमार सिंह ने गांव के सपा नेता तैयब खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीओ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बकाया वसूलने गई टीम में तकनीशियन अजय राठौर, मुकेश पाल, विपिन कुमार, सुमित कुमार और कई अन्य संविदाकर्मी शामिल थे। बिल अदा न करने पर टीम ने बकायेदारों के कनेक्शन काटने शुरू किए। इसी दौरान वहां पहुंचे सपा नेता ने बकायेदारों के कनेक्शन काटने से रोका। उनकी बात नहीं मानने पर उन्होंने ग्रामीणों को भड़काकर टीम के साथ हाथापाई और अभद्रता करते हुए काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

बाद में वह स्वयं गांव पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी सपा नेता वहां से जा चुका था। बाद में आरोपी ने उन्हें फोन पर देख लेने की धमकी दी। एसडीओ ने पुलिस को बताया कि आरोपी सपा नेता ने गत वर्ष भी ग्रामीणों को बरगलाकर राजस्व वसूली टीम के साथ मारपीट और अभद्रता की थी। इस मामले में भी उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed