{"_id":"6904fcaa2712576aeb0b5cb4","slug":"a-report-has-been-filed-against-six-people-for-selling-the-land-to-someone-else-after-signing-an-agreement-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156424-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इकरारनामा करने के बाद जमीन दूसरे को बेचने के आरोप में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इकरारनामा करने के बाद जमीन दूसरे को बेचने के आरोप में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खुटार। थाना सदर बाजार के मोहल्ला कृष्णानगर कॉलोनी निवासी सिमरदीप सिंह ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ जमीन का इकरारनामा करने के बाद दूसरे को बेच देने और रुपये वापस नहीं करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिमरदीप का कहना है कि चार अक्तूबर 2024 को खुटार खास में एक मकान और दो दुकानों का सौदा 33 लाख रुपये में किया था। इसका नोटरी इकरारनामा लखविंदर सिंह, गुरुमीत सिंह, सलविंदर कौर, कोमलप्रीत कौर, लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव थरवरनपुर की परमजीत कौर, खुटार के गांव रौतापुर कलां की अमनदीप कौर ने गवाहों के समक्ष किया।
बैनामे की मियाद छह माह तय की गई थी। कुछ दिन बाद विक्रताओं ने और रुपयों की मांग की। रिश्तेदारी होने के कारण उन्होंने 21 अक्तूबर 2024 को दस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और शेष दस लाख रुपये कई बार में नकद दे दिए। इसके बाद कई बार कहने पर भी बैनामा नहीं कराया गया। उन्होंने पंचायत कराई तो विक्रताओं ने 40 लाख रुपये वापस करने की बात कही।
विज्ञापन
आरोपियों ने उनको बैंक खाते में 15 लाख 50 हजार रुपये 24 जुलाई 2025 को वापस कर दिए। शेष रुपये अब तक नहीं दिए। कुछ दिन बाद जानकारी में आया कि मकान और दुकान की किसी अन्य को बिक्री कर दी गई। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद