{"_id":"6904f96417a605e9b5036b1c","slug":"a-raid-was-conducted-in-search-of-the-killers-of-the-bjp-booth-president-locks-were-found-hanging-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-156485-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा बूथ अध्यक्ष के हत्यारोपियों की तलाश में दबिश, लटके मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा बूथ अध्यक्ष के हत्यारोपियों की तलाश में दबिश, लटके मिले ताले
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा के बूथ अध्यक्ष कोविद तिवारी के हत्यारोपियों की तलाश में चौक पुलिस ने देर रात दबिश दीं। हत्यारोपियों के दरवाजों पर ताले लटके हुए मिले। पुलिस ने आरोपियों की रिश्तेदारियों में भी दबिश दी, लेकिन वहां से कोई सुराग नहीं लगा।
बुधवार को चौक कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई निवासी 25 वर्षीय ट्रांसपोर्ट मैनेजर एवं भाजपा के बूथ अध्यक्ष कोविद तिवारी की बग्गू घाट स्थित खन्नौत नदी में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक के भाई शोभित कुमार तिवारी ने मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी नासिर, राशिद उर्फ जुनैद, मोहल्ला हयातपुरा निवासी इमरान, शब्लू व एक अन्य पर भाई को डुबोकर मारने और लूटपाट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शोभित ने दर्ज कराई रिपोर्ट ने बताया था कि बुधवार दोपहर फोन कर सभी लोगों ने उसके भाई को खन्नौत नदी स्थित बग्गूघाट पर बुलाया। इसके बाद सभी ने कोविद की जेब से 60 हजार रुपये, मोबाइल व पर्स लूट लिया। विरोध करने पर नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई। इस बीच चौक कोतवाली से पहुंचे तीन पुलिसकर्मियों ने भाई को बचाने का प्रयास नहीं किया। जिनकी भूमिका संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वहां ताला लटका मिला। टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।