{"_id":"677ec99c1bf6264c6907082c","slug":"a-pistol-and-suspected-narcotics-were-recovered-from-a-shop-in-front-of-the-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-135212-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: थाने के सामने दुकान से तमंचा और संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: थाने के सामने दुकान से तमंचा और संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद
Thu, 09 Jan 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीओ और पुवायां थाना प्रभारी को बैग में मिला नशीला पदार्थ दिखाता दुकानदार। संवाद
पुवायां। थाने के सामने पुलिस ने फुटवियर की दुकान में रखा एक बैग बरामद किया है। उसमें एक तमंचा, चार कारतूस, पाउडर और अफीम जैसा पदार्थ रखा था। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
शाम चार बजे कॉल कर थाना प्रभारी को सूचना दी गई कि थाने के सामने सादिक फुटवियर की दुकान में नशीला पदार्थ रखा है। पुलिस को दुकान में भेजकर तलाशी कराई गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। आसपास की दो और दुकानों की भी तलाशी ली गई, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला।
कुछ देर बाद मीडिया से जुड़े तमाम लोगों के पास कॉल पहुंची। उन्होंने पुलिस से जानकारी ली, तब थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फिर से दुकान की तलाशी ली। इस बार दुकान से एक बैग बरामद हुआ। इस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी धीरज शर्मा, कपिल गुप्ता, मंगल मिश्रा सहित तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
दुकानदार से बैग खुलवाने पर उसमें एक तमंचा, चार कारतूस, 30 पुड़िया सफेद पाउडर और लगभग एक किलाे अफीम जैसा पदार्थ बरामद हुआ है। एक पैकेट में केले भी रखे थे। इसके बाद मामले की सूचना सीओ निष्ठा उपाध्याय को दी गई। सीओ ने मौके पर पहुंचकर बैग में रखे सामान की जांच और दुकानदार सादिक से घटना की जानकारी ली।
सादिक ने बताया कि बुधवार शाम एक व्यक्ति जूते खरीदने आया था। जूते पसंद करने के बाद उसने दो सौ रुपये दिए और शेष रुपये एटीएम से निकालने की बात कहते हुए बैग रखकर चला गया। उसने कुछ देर में आकर बैग ले जाने की बात कही थी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई और बैग बरामद कर लिया।
--
काठमांडू से आता है माल, बरेली में होता है सप्लाई
दुकानदार सादिक ने खुद को निर्दोष बताते हुए षड्यंत्र रचकर फंसाने की बात कही है। वहीं, पुलिस और मीडिया को सूचना देने वाले का कहना है कि नशीला पदार्थ काठमांडू से आता है और बरेली में सप्लाई किया जाता है। आरोप है कि नशीले पदार्थों की बिक्री धंधा काफी समय से किया जा रहा है। इसमें कई लोग शामिल हैं।
--
सीसीटीवी से खुल जाएगा राज
थाने के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। राजा मार्केट में भी तमाम दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। सीसीटीवी कैमरोें की जांच से बैग लाने वाले का पता लग सकता है। उधर जिस मोबाइल नंबर से पुलिस को कॉल की गई है, उसको भी सर्विलांस पर लगाकर जांच और लोकेशन जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है।