फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A murder accused could be caught in 14 days, family members will sit on strike

Shahjahanpur News: 14 दिन में पकड़ा जा सका एक हत्या आरोपी, धरने पर बैठेंगे परिजन

Wed, 25 Sep 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 25 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
A murder accused could be caught in 14 days, family members will sit on strike
पुवायां। हत्या और हत्या के प्रयास की घटना में नामजदों में पुलिस 14 दिन में केवल एक आरोपी को जेल भेज सकी है। सोमवार को मृतक के पुत्र ने एसपी से दोबारा मिलकर बंडा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को परिजन पुवायां में सीओ कार्यालय पर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

बंडा के गांव बाबूपुर में दस सितंबर को नाली के विवाद में बागीशनाथ दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बचाने आए बागीशनाथ के भाई प्रमोद, पुत्र आदेश, पत्नी मीरा और साले पिंटू को भी घायल कर दिया गया था। बागीशनाथ के पुत्र दीपक कुमार ने पांच लोगों पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश शुक्ला को जेल भेजा है। घटना के 14 दिन बाद भी अन्य आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

सोमवार को दीपक ने एसपी से मिलकर बताया कि मुकेश के अलावा अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और बंडा पुलिस कह रही है कि आरोपी पकड़ से बाहर हैं। बंडा पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर रखी है इस कारण उन लोगों के बयान दर्ज नहीं किए जा रहे हैं और न ही आरोपी पकड़े जा रहे हैं। पुलिस मुकेश के अलावा अन्य आरोपियों को निकालने और मामूली धाराओं में कार्रवाई करना चाहती है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने थाने गए तो थाना प्रभारी ने कहा कि ज्यादा पूछताछ करोगे तो सभी के नाम निकाल देंगे, नहीं तो मामूली धाराओं में कार्रवाई कर देंगे। दीपक ने कहा कि वह बुधवार को सीओ से मिलकर अपनी व्यथा बताएंगे। कार्रवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार से परिवार की महिलाओं सहित सीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed