फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A motorcycle collided with a truck, killing a mother and son.

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत

Tue, 06 Jan 2026 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A motorcycle collided with a truck, killing a mother and son.
सुनीता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन
शाहजहांपुर। हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के दिवन्नापुर गांव निवासी बाइक सवार 22 वर्षीय गोविंद व 45 वर्षीय उनकी मां सुनीता रविवार को नारायनपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गए। जलालाबाद क्षेत्र की नगरिया सीएचसी पर सुनीता और राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनके बेटे गोविंद को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सुनीता की चाची की मौत हो गई थी। वह रविवार सुबह बेटे गोविंद के साथ बाइक से चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने अपने मायके सीतापुर के गांव अकोरा जाने के लिए निकलीं थीं। जैसे ही वह हरदोई के नारायनपुर गांव के पास पहुंचीं, तभी सामने से तेज रफ्तार आए ट्रक की टक्कर लगने से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव होने के चलते घायल मां-बेटे को शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र की नगरिया सीएचसी लाया गया। यहां सुनीता की मौत हो गई। गंभीर हालत के मद्देनजर गोविंद को चिकित्सक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गोविंद चार भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। 12वीं की पढ़ाई कर रहे थे। उनकी शादी सीतापुर की एक युवती से तय हुई थी। मई-जून में उनकी शादी होना थी। परिजनों ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक भी हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, मां-बेटे के शवों को देख उनके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। साथ में आए नाते-रिश्तेदारों ने सभी को संभाला और सांत्वना दी।

सुनीता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुनीता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन

सुनीता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुनीता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : एक साथ तीन शव आने से गांव में गूंजा करूण रूदन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed